Wednesday, December 19, 2012
Delhi Incident: Aftermath
Thursday, November 22, 2012
26/11: हिंदुस्तान की कसम - Kalpesh Yagnik
कल्पेश याग्निक; भास्कर समूह के नेशनल एडिटर हैं, उन्होंने यह लेख मुंबई हमले के तत्काल बाद लिखा था| इसमें निकृष्ट नेताओं को नकार, आतंक के विरुद्ध एकजुट होने की गौरव गाथा का वर्णन था|
बह रोने की आवाज से हुई। टीवी पर अमर जांबाजों के साथी सैनिकों द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगे तह कर सलीके से रखे जाने के दृश्य पर देशभर की अनेक महिलाओं के साथ मेरी पत्नी भी आंसू न रोक सकी। बाहर बच्चे को स्कूल वैन तक छोड़ने आई एक युवती सेलफोन पर रुंधे गले से बता रही थी कि बेटे ने अखबार देखकर कहा: मम्मी, इसके डैडी तो मर गए! भीतर मेजर उन्नीकृष्णन की मां फफक रही थीं। चैनल बदलने पर रतन टाटा को भर्राए गले से बोलते सुना। फिर ताज के स्वागत कक्ष में मातमी माहौल, बिखरे कांच, टूटते दिल और यह सब बताते हुए फूट-फूट कर रोती बरखा दत्त।
सारा राष्ट्र रो रहा था। किंतु यह कोई कमजोरी का क्रंदन नहीं था। न ही किसी विवशता का रुदन था। ये पलकें तो आहत होने से भीगी थीं। तीन दिनों से बंधी हिचकियों का खुलना था। कलेजा मुंह को आ गया था। सो फट पड़ा। अपनों को खोने का दुख था। किसी और के अपनों के जाने का दु:ख था। इजरायली बच्ची के माता-पिता के मारे जाने का सदमा ठीक उतना ही गहरा जितना ताज के जनरल मैनेजर की जयपुर में पढ़ चुकी पत्नी और दो बच्चों का। सब हिंदुस्तानी। जो भी आतंक के विरुद्ध- वे सब हिंदुस्तानी। जो भी आतंक के साथ- वे सब आतंकी। जैसे 9/11 पर फ्रांस के एक अखबार की हेडलाइन थी: आज हम सब अमेरिकी हैं।
26/11 को देश पर हमला, 29/11 को देश एकजुट उस रात हमारे मुंह पर था कि हम पर आक्रमण हो गया। आतंक अंतहीन है। हमारा खून बहता जा रहा है। अब हमारे सीने शहीदों की शान में तने हुए हैं। कमांडो कितने ताकतवर हैं, उनकी हिम्मत की सानी नहीं, तीन दिन-रात चले इस खतरनाक ऑपरेशन के दौरान कई जांबाजों ने पानी तक नहीं पीया- ये बातें हमारे बीच हैं। हमले के दूसरे ही दिन गोलियों की बौछारों के बीच आम आदमी, युवतियां व छात्र भी, सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ाने के लिए नारे लगा रहे थे।
यह नया मुंबई था, नया हिंदुस्तान था। 1993 के खौफनाक मुंबई धमाकों के कुछ ही घंटों में शहर सामान्य हो गया था। इस बार नहीं हुआ। डटा रहा। एकदम निडर। इंडिया अटैक्ड से इंडिया युनाइटेड। भ्रष्ट राजनीति, त्रस्त जनता तीन साल में आतंकी हमलों में 800 निर्दोषों की जान जा चुकी हैं। किंतु क्या तब के और अबके प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री या एकाधे सांसद ने ही कभी गद्दी त्यागने की पेशकश तक की। न अटल बिहारी वाजपेयी में इतना माद्दा था कि किसी मंत्री को बर्खास्त करते, न डॉ. मनमोहन सिंह से ऐसे दमखम की किसी को उम्मीद है।
गृहमंत्री शिवराज पाटिल इतने गैर-जिम्मेदार निकले कि 200 कंमाडों फोर्स को दो घंटे के भीतर मुंबई भेजने की अति गोपनीय, अति संवेदनशील जानकारी खुलेआम टीवी चैनलों को दे डाली। क्या इसलिए कि आतंकी मजे में टीवी पर देख सकें कि उनके मुकाबले के लिए सरकार कितनी देर में क्या करने जा रही है?यही नहीं- आज तक कभी किसी शासनाध्यक्ष ने खुफिया तंत्र की नाकामी से इतनी जानें जाने के बावजूद किसी अफसर को बर्खास्त नहीं किया। क्यों? कोई रॉ प्रमुख, कोई आईबी प्रमुख, कोई गृहसचिव, कोई पुलिस प्रमुख आज तक किसी आतंकी हमले से खुद तो विचलित नहीं ही हुआ, कोई इनका बाल तक बांका न कर सका। जांचों के जीवाश्म अनंत हैं- उतने ही अजर हैं उच्च पदों पर बैठे निर्लज्ज नेता व अफसर। हालांकि पहली बार लोगों की घृणा इन सब के विरुद्ध खुलकर सामने आई है। नया हिंदुस्तान जो है।
समुद्री मार्ग: 15 साल बाद भी भंवर 1993 में मुंबई पर हमला इसलिए हो सका क्योंकि अरब सागर के सीने पर सवार होकर आतताइयों ने कोई 800 किलो आरडीएक्स भेजा था। समुद्री सीमा नौसेना और कोस्ट गार्ड के जिम्मे है। कस्टम का अमला भी तैनात रहता है। इनमें तब भी हक की लड़ाई थी, आज भी जारी है। 15 साल बाद इसी समुद्री छाती को चीरकर फिर आतंकी आ गए!इतने सालों में कुछ सबक न लिया? कुछ न बदला? हमारी समुद्री सीमा 7000 किलोमीटर की है- जिसकी देखभाल कितनी कमजोर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खुद रक्षा मंत्री एके एंटनी ने लोकसभा में स्वीकारा था कि आतंकी समुद्री मार्ग से आ सकते हैं।
स्वीकारा तो सही,.. लेकिन किया क्या..? और उसी मार्ग से आतंकी आ ही गए तो एंटनी, शिवराज पाटिल की तरह पद पर बने हुए क्यों हैं ? इस हमले में एनएसजी का एक लेब्राडॉर डॉग मारा गया, वहीं सैकड़ों कबूतर भी चल बसे। वे गोलियों से नहीं दहशत से मरे। एक फोटो में गोलियां चलाते हुए हमारे एक सैनिक के चारों ओर ढेरों कबूतर दिख रहे हैं। वे उड़ क्यों नहीं गए? संभवत: वे जानते थे कि ये गोलियां जान बचाने के लिए चलाई जा रही है- इसलिए डटे रहो। हिन्दुस्तान की कसम।
Link to Post- http://www.bhaskar.com/article/NAT-mumbai-attack-2260018.html?HT1a=
Saturday, September 4, 2010
Noor-e-Hindustan...
Wednesday, September 1, 2010
Common Wealth Game
Friday, June 11, 2010
What is going on??
Friday, December 25, 2009
The Prince deserves the Kingdom? Really!
I was wondering since I came back to India about the popularity of Rahul Gandhi… the next prince of Gandhi dynasty of Great Indian Political Theater. The youth of India is really crazy about him, with a huge fan following over internet as well. He has all the good reasons behind it, he is good looking, and he talks his heart and has a very clean image in the current political scenario. I really liked the fact that he made many young people to think about politics seriously and many youngsters are becoming part of active politics and for them the politics is not just thing of those tainted individuals that mold it for their own benefits.
I like all those faces that I have mentioned above, but there are certain things that seem to be misplaced, first, people have already acclaimed him as the next hope of the country. Being a person of logic I think that so far he has not done anything for country that shows his so called wonderful quality and dedication towards country. I was watching an interview where he mentioned that all he is doing these days that to rebuilt congress, so my logic says if he has not done any observable thing for country even after being on the post of the cabinet minister so far then what we are expecting from him? First, may be most of the youth is misguided from media or maybe they have misinterpreted the whole scenario in both the cases it is very dangerous for the youth and country to believe on such person.
Second, I am highly disappointed with selection of his close ones. Most of them belong to some of the richest families or from old dynasties (Schindia, Pilot, Shailja Kumari, Jindal etc), in the counter argument you can name few like Minakshi Natarajan etc but if I compare the names then the picture becomes very clear. So, are we supporting some kind of age old system of following a family or a group of families? If this is so they why do we need democracy? Why not go for the system that we have left behind years ago?
Finally, I have some questions about his qualities. I have never seen him in a heated debate, I have never seen him as confident leader while speaking and moreover he is still under that ‘Gandhi’ cover and has no individuality out of it. I want to see that future leader of my country to be a confident, strong and thoughtful. I am just asking you a question, does he possess those qualities and does he deserves what he is getting? I am not a prince with silver spoon in my mouth, and I want someone like me who truly represents the ‘stupid common men’ of this country.